“यथा नाम तथा गुण”
"प्रभात कृष्ण अरोरा" एक ऐसा व्यक्तित्व जो अपने नाम के अनुरूप उज्ज्वल और प्रेरणादायक रहा।
वाणी में मधुरता और व्यवहार में विनम्रता का अद्भुत समन्वय के साथ वे केवल एक सज्जन और कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि समाज को पूर्णतः समर्पित एक दूरदर्शी विचारक थे।
उनके मार्गदर्शन में ताज ट्रेडमार्क देश के पटल पर ख्याति और सुरक्षा का एक सुनहरा नाम बनकर स्थापित हुआ। अपने दूरगामी विचारों, सशक्त सोच, अटूट ईमानदारी और अनवरत मेहनत से उन्होंने लाखों दिलों में विश्वास जगाया और लाखों पारिवारिक संबंधों से जुड़ा विश्वास का प्रतीक बन गया।
समाज, धर्म, सहायता, परोपकार, संयमता, समर्पण, सद्भाव, करुणा, निष्ठा, त्याग, मानवता, विनम्रता, उदारता, सहृदयता, नैतिकता, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन, मर्यादा, सदाचार, धैर्य, विवेक, प्रेरणा और लोककल्याण के सिद्धांत और मूल्यों पर चलने वाली दिवंगत आत्मा को सादर नमन, वंदन ।